विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र से सतीश मरकाम को पत्नी के पहचान दस्तावेज बनवाने में मिली मदद

सुशासन की पहल: शासकीय सेवाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने पर जोर
दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों के लिए सहज, सरल और पारदर्शी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इन सेवाओं के माध्यम से लोगों को आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने और विभिन्न शासकीय प्रक्रियाओं को पूरा करने में सहायता मिल रही है। इसी कड़ी में दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के दंतेवाड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पातररास निवासी सतीश मरकाम के लिए विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र उपयोगी साबित हुआ है।
ग्राम पातररास निवासी सतीश मरकाम, पिता रय सिंह मरकाम ने अपनी पत्नी प्रियंका का आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र बनवाने के उद्देश्य से विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र की सेवा का लाभ लिया। विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र विवाह का आधिकारिक अभिलेख होता है, जो विभिन्न शासकीय एवं प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस प्रमाण पत्र के माध्यम से सतीश मरकाम को अपनी पत्नी के आवश्यक पहचान दस्तावेज बनवाने की प्रक्रिया में सहायता मिली। इससे विवाह पंजीकरण जैसी जरूरी शासकीय सेवा की उपयोगिता भी सामने आई।
नागरिकों के लिए उपयोगी हैं शासकीय सेवाएं
प्रदेश सरकार का उद्देश्य शासकीय सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। विवाह पंजीकरण सहित विभिन्न नागरिक सेवाएं दस्तावेज संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को व्यवस्थित बनाने में सहायक होती हैं।
सतीश मरकाम का यह उदाहरण दर्शाता है कि शासकीय सेवाओं का उचित उपयोग आम नागरिकों की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मददगार हो सकता है। शासन की मंशा के अनुरूप इन सेवाओं को नागरिकों तक पहुंचाने और प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर जोर दिया जा रहा है।






