छत्तीसगढ़

कबीरधाम में डकैती का 48 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 11.9 किलो चांदी के जेवरात बरामद

Advertisement

कबीरधाम। कबीरधाम पुलिस ने डकैती की गंभीर वारदात का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। मामले में दो अन्य आरोपी भी संलिप्त बताए जा रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

वेदप्रकाश सोनी के साथ हुई थी डकैती

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 की शाम प्रार्थी वेदप्रकाश सोनी के साथ डकैती की घटना हुई थी। वारदात की सूचना मिलते ही थाना तरेगांव जंगल पुलिस ने अपराध क्रमांक 20/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6), 126(2), 115(2) एवं 3(5) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

48 घंटे में पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए कबीरधाम पुलिस ने तत्काल जांच और आरोपियों की पतासाजी शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 48 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर कुल लगभग 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए गए।

दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी

इस डकैती की वारदात में दो अन्य आरोपियों की संलिप्तता भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन में की गई। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में थाना तरेगांव जंगल पुलिस ने मामले का खुलासा किया।

डकैती जैसी गंभीर वारदात में 48 घंटे के भीतर तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और करीब 11.9 किलो चांदी के जेवरात की बरामदगी कबीरधाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई को दर्शाती है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button