Cyclone Alert 2026 : बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, 3 नवंबर को आंध्र तट से टकराने की आशंका; छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर चक्रवाती तूफान का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले छह घंटों में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। 1 नवंबर की सुबह 8:30 बजे यह चेन्नई से करीब 630 किलोमीटर दूर स्थित था। मौसम विभाग ने 2 नवंबर को तूफान के और तेज होने की आशंका जताई है।
इस संभावित चक्रवात का असर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के साथ छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
3 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, चक्रवाती तूफान 3 नवंबर की सुबह नेल्लोर और नरसापुर के बीच आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की आशंका है, जबकि तेज झोंकों की गति 120 किलोमीटर






