छत्तीसगढ़

CG PM Awas Yojana 2.0: दीपावली पर छत्तीसगढ़ को मिली 4670 नए आवासों की सौगात, अब तक 76,086 घरों को मंजूरी

Advertisement
Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरी जरूरतमंद परिवारों के लिए दीपावली के अवसर पर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के प्रयासों के बीच भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत 4,670 नए आवासों को मंजूरी दी है। यह स्वीकृति लाभार्थी आधारित निर्माण (बीएलसी) घटक के अंतर्गत दी गई है। प्रदेश के 27 जिलों के 84 नगरीय निकायों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।

अब तक 76,086 आवासों को मिल चुकी है मंजूरी

इस नई स्वीकृति से पहले भी प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में आवासों को मंजूरी मिल चुकी थी। लाभार्थी आधारित निर्माण (बीएलसी) घटक के अंतर्गत पहले 55,953 आवास स्वीकृत किए गए थे। वहीं, भागीदारी में किफायती आवास (एएचपी) घटक के तहत 15,463 आवासों को मंजूरी मिली थी।

इस तरह पहले दोनों घटकों में कुल 71,416 आवास स्वीकृत हो चुके थे। अब 4,670 नए आवासों की मंजूरी के बाद बीएलसी घटक में स्वीकृत आवासों की संख्या बढ़कर 60,623 हो गई है।

27 जिलों के 84 नगरीय निकायों को लाभ

नई स्वीकृति के बाद एएचपी घटक के 15,463 आवासों को मिलाकर छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के दोनों घटकों के अंतर्गत अब तक कुल 76,086 आवासों को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। इससे प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले हजारों जरूरतमंद परिवारों को अपना पक्का घर बनाने की उम्मीद को मजबूती मिली है।

केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से साकार होगा पक्के घर का सपना

राज्य सरकार के अनुसार, शहरी गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में यह स्वीकृति महत्वपूर्ण है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से पात्र हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ देने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। दीपावली के अवसर पर मिली यह मंजूरी उन परिवारों के लिए राहत और उम्मीद लेकर आई है, जो लंबे समय से अपने पक्के घर का सपना देख रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button