रायगढ़

रायगढ़ जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: महेंद्र सिंह यादव बने अध्यक्ष, 54 वोटों से दर्ज की जीत; जानें अन्य पदों पर कौन जीता

Advertisement
Advertisement Carousel

रायगढ़। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में महेंद्र सिंह यादव ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 54 मतों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। गुरुवार को सुबह 11 बजे शुरू हुई मतगणना छह राउंड में पूरी हुई, जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए। परिणाम सामने आते ही बार एसोसिएशन में उत्साह का माहौल बन गया और अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

अध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंह यादव को मिले 265 वोट

अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में महेंद्र सिंह यादव को कुल 265 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 54 वोटों से पराजित किया। उनकी जीत के बाद समर्थकों और अधिवक्ताओं में खुशी देखने को मिली।

उपाध्यक्ष और सचिव पद पर इन प्रत्याशियों ने मारी बाजी

चुनाव में उपाध्यक्ष, कनिष्ठ महिला उपाध्यक्ष, सचिव और सह सचिव पदों पर भी नए पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ।

  • उपाध्यक्ष: संजय कुमार शर्मा को 388 वोट मिले। उन्होंने 188 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
  • उपाध्यक्ष (कनिष्ठ महिला): विमला महंत को 367 वोट मिले। उन्होंने 148 वोटों से जीत हासिल की।
  • सचिव: जय कुमार मालाकार को 215 वोट प्राप्त हुए। उन्होंने 87 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
  • सह सचिव: भावेश स्वर्णकार को 458 वोट मिले। उन्होंने 326 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

दो पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में कोषाध्यक्ष और सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद पर प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वहीं ग्रंथालय सचिव पद पर भी नए पदाधिकारी का निर्वाचन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button