रेनबो विद्यालय में बालदिवस

रायगढ़ :- आज रेनबो अंग्रेजी माध्यम हाई स्कूल शैलेन्द्र नगर बोईरदादर व कुसमुरा शाखा के नैनिहालों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष शालेय प्रांगण में बालदिवस मनाया गया | बाल दिवस के अवसर पर हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस को याद किया गया, जिन्होंने बच्चों के अधिकारों और शिक्षा के लिए काम किया था।

इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गए, जिसकी शुरुआत अंजू मैडम, सीमा मैडम,अनीता मैडम द्वारा बच्चों के लिए पपेट शो किया गया। संस्था की शिक्षिकाओं द्वारा कविता, गीत, नृत्य व शिक्षाप्रद नाटक की प्रस्तुति दी गई। जिसे देख सभी बच्चे मंत्र मुग्ध हो गए। बालदिवस के अवसर पर बच्चों को कुर्सी दौड़, मनोरंजक व ज्ञानवर्धक खेल खिलाया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ -चढ़कर भाग लिया।

शिक्षिकाओं द्वारा विभिन्न उपहार पाकर बच्चे बहुत आनंदित हो गये। आज बालदिवस के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा सभी बच्चों को स्वल्पाहार कराया गया व “चाचा नेहरू” अमर रहें के नारों तथा देश के लिए उनके द्वारा किये गए कार्यो से बच्चो को अवगत कराते हुए कार्यक्रम समापन हुआ |













