छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन की कार्रवाई, 51 को शो-कॉज नोटिस, 3 निलंबित और 10 का तबादला

Advertisement
Advertisement Carousel

अनिश्चितकालीन हड़ताल से शासकीय कामकाज प्रभावित, किसानों और आम नागरिकों की परेशानी को देखते हुए कलेक्टर तनुजा सलाम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शासकीय कार्यों में बाधा और आम नागरिकों व किसानों को हो रही परेशानियों के मद्देनजर कलेक्टर तनुजा सलाम के निर्देश पर हड़ताल में शामिल 51 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा तीन पटवारियों को निलंबित और 10 का स्थानांतरण किया गया है।

जिले के 51 पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

कलेक्ट्रेट से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 58 पटवारी पदस्थ हैं। इनमें से 51 पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल हैं। तहसीलवार स्थिति के अनुसार अंबागढ़ चौकी में 20 में से 18, मोहला में 16 में से 14, मानपुर में 12 में से 11, खड़गांव में सभी 4 और औंधी में 6 में से 4 पटवारी हड़ताल पर हैं।

प्रशासन ने जारी किए कारण बताओ नोटिस

हड़ताल के चलते राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित होने और आम लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए प्रशासन ने सभी 51 हड़ताली पटवारियों को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही तीन पटवारियों के निलंबन और 10 पटवारियों के स्थानांतरण की कार्रवाई भी की गई है।

ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई भी जारी

जिला प्रशासन की ओर से हड़ताल में शामिल पटवारियों के खिलाफ निलंबन और स्थानांतरण के अलावा ब्रेक इन सर्विस जैसी कार्रवाई भी की जा रही है। प्रशासन ने शासकीय कार्यों को सुचारू बनाए रखने और आम नागरिकों को राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के मद्देनजर यह कदम उठाया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button