अक्षय कुमार की साइंस फिक्शन फिल्म ‘समुक’ का मोशन पोस्टर रिलीज, 28 मई 2027 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर नए अंदाज में दर्शकों के सामने आने की तैयारी में हैं। इस बार वह एक्शन और कॉमेडी से हटकर साइंस फिक्शन की दुनिया में नजर आएंगे। उनकी आगामी फिल्म ‘समुक’ का पहला मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है। पोस्टर में अक्षय कुमार का दमदार मिलिट्री लुक देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 28 मई 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
राइफल के साथ नजर आए अक्षय, पोस्टर में दिखा रहस्यमयी अंदाज
फिल्म के मोशन पोस्टर की शुरुआत एक रहस्यमयी हाथ से होती है। बैकग्राउंड में सुनाई देने वाली डरावनी आवाज फिल्म के रोमांच और रहस्य को बढ़ाती है। इसके बाद अक्षय कुमार हाथ में राइफल लिए मिलिट्री लुक में दिखाई देते हैं। पोस्टर से फिल्म में एक्शन, रोमांच और सर्वाइवल का जबरदस्त मेल होने के संकेत मिलते हैं।
‘मिशन इंसानों का, लेकिन दुश्मन इंसान नहीं’
मेकर्स ने फिल्म की टैगलाइन भी जारी की है, ‘द मिशन इज ह्यूमन बट द एनिमी इजंट’। इसका अर्थ है कि मिशन इंसानों से जुड़ा है, लेकिन दुश्मन इंसान नहीं है। यह टैगलाइन फिल्म में किसी रहस्यमयी और अनजान खतरे की मौजूदगी की ओर इशारा करती है।
28 मई 2027 को होगी रिलीज
फिल्म के मोशन पोस्टर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। हालांकि, अभी तक फिल्म की पूरी कहानी और अक्षय कुमार के किरदार को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। अब दर्शकों को फिल्म के अगले अपडेट और ट्रेलर का इंतजार रहेगा।





