Uncategorised

स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा : गर्म राख की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित अग्रोहा स्टील प्लांट में काम के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां काम कर रहे एक मजदूर की गर्म राख की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग पंचनामा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

काम के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान उमेश चौहान (19 वर्ष), पिता उदय चौहान, ग्राम चवंरपुर, थाना लैलूंगा निवासी के रूप में हुई है। वह बीते तीन महीने से प्लांट में लेबर का काम कर रहा था। जानकारी के अनुसार, घटना 25 सितंबर की दोपहर करीब 12:30 बजे की है। ए-शिफ्ट में काम के दौरान उमेश गर्म राख खाली कर रहा था। इसी दौरान अचानक राख उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

अस्पताल ले जाते ही मिली मौत की खबर

घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों ने तुरंत झुलसे हुए उमेश को जिला अस्पताल पहुँचाया। लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने हादसे की मर्ग पंचनामा कार्यवाही पूरी कर ली है। साथ ही यह जांच भी शुरू कर दी है कि दुर्घटना किस कारण हुई और इसमें किसी तरह की लापरवाही तो नहीं बरती गई थी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button