छत्तीसगढ़

हाथियों को भगाने पहुंचे ग्रामीणों पर दंतैल का पलटवार, ट्रैक्टर को खिलौने की तरह झकझोरा; वीडियो वायरल

Advertisement
Advertisement Carousel

कोरबा के आमा डुगरु जंगल में मची अफरा-तफरी, शोर मचाकर हाथियों को खदेड़ने की कोशिश कर रहे थे ग्रामीण; कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हाथी के हमले का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जंगल में हाथियों को भगाने पहुंचे ग्रामीणों को उनकी कोशिश भारी पड़ गई। शोर से गुस्साए एक दंतैल हाथी ने अचानक ट्रैक्टर पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह झकझोरकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना का वीडियो भी कैमरे में कैद हो गया है।

ट्रैक्टर से हाथियों को खदेड़ने पहुंचे थे ग्रामीण

मामला कुदमुरा वन परिक्षेत्र के आमा डुगरु जंगल का है। जानकारी के अनुसार, जंगल में हाथियों की मौजूदगी के बीच कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर उन्हें भगाने पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीण मोबाइल से वीडियो बना रहे थे और शोर मचाकर हाथियों को खदेड़ने की कोशिश कर रहे थे।

शोर सुनकर भड़का दंतैल, ट्रैक्टर पर किया हमला

इसी दौरान शोर से गुस्साए एक दंतैल हाथी ने अचानक ग्रामीणों की ओर पलटवार कर दिया। हाथी ने ट्रैक्टर को निशाना बनाते हुए उस पर हमला कर दिया और उसे जोर-जोर से झकझोरने लगा। हाथी के इस आक्रामक रूप को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों द्वारा मोबाइल से वीडियो बनाए जाने के कारण हाथी के हमले की पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना ने एक बार फिर हाथियों को खुद भगाने की कोशिश के दौरान होने वाले खतरे को सामने ला दिया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button