निगम प्रशासन और नजूल विभाग आखिर क्यों नहीं कर रहा विजय अजय खत्री के अवैध निर्माण पर कार्यवाही…।
नजूल विभाग भी ख़ामोशी की चादर ओढ़ा हैं
152 प्रतिशत के तहत हो सकती हैं कार्यवाही
किसी गरीब का आशियाना होता तो अभी तक टूट गया होता
मीडिया व सोशल मीडिया की सुर्खिया बना यह मामला फिर भी नहीं हुई कार्यवाही
सिंहघोष/रायगढ़- बीते रविवार को सिंधी कॉलोनी तिलक स्कुल के पास विजय अजय खत्री द्वारा नजूल की जमीन पर बिना नगर निगम की अनुमति के बिना अवैध निर्माण कर रहा था। यह मामला मीडिया व सोशल मीडिया की सुर्खिया बना था इसके बाद भी नगर निगम ने इस और कोई भी कार्यवाही नहीं की.. इस मामले में भवन विभाग के एक अधिकारी का सरंक्षण मिलने की भी बात सामने आ रही हैं.. मामला एकदम साफ़ हैं फिर भी नगर निगम इस और कोई भी कार्यवाही नहीं कर रहा हैं। वही यह पूरा निर्माण नजूल भूमि पर हुआ हैं नजूल विभाग 152 प्रतिशत पर कर सकता हैं कार्यवाही
चक्रधर नगर तिलक स्कुल संजय नगर सिंधी कालोनी के पास नजूल जमीन पर अवैध निर्माण धड़ल्ले से चालू हैं.. निगम के सुचना के अधिकार में परमिशन नहीं होने कि भी पुष्टि हुई हैं फिर भी नगर निगम इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा हैं.. भू माफिया अब इस क्षेत्र में भी सक्रिय हो गए हैं.. नगर निगम स्थित वार्ड नंबर 23 संजय नगर वार्ड में तिलक स्कूल के पास विजय अजय खत्री के द्वारा नजूल जमीन पर नगर निगम प्रशासन के बिना अनुमति के अवैध रूप से 2 मंजिला भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है इसकी शिकायत निगम पार्षद पंकज कंकरवाल के द्वारा की गई है परंतु नगर निगम इस निर्माण पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया हैं सूचना के अधिकार में जब जानकारी निकाली गई तब निगम ने लिख कर दे दिया इनके द्वारा कोई अनुमति नहीं ली गई है परंतु कार्रवाई के नाम पर अभी तक परिणाम सिफर हैं मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के कुछ कर्मचारी के साठगांठ की भी बाते सामने आ रही हैं..
आखिर इस अवैध निर्माण कार्यवाही करने से पीछे क्यों हट रहा हैं निगम
वैसे तो कोई भी अवैध निर्माण. या फिर कब्जे की जानकारी मिलने पर नगर निगम ताबड़तोड़ कार्यवाही करती हैं पर इस अवैध निर्माण पर कार्यवाही करने में निगम पीछे हट रहा हैं. मिली जानकारी ले अनुसार नगर निगम के भवन विभाग के अधिकारी व कुछ लोगो की संलिप्तता यहाँ पर कार्यबाही नहीं होने दे रहे हैं….
कोर्ट से परमिशन लाया हैं –आयुक्त इस मामले में जब नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि कोर्ट से ऑर्डर लाया हैं कि नगर निगम उसे परमिशन दे. इस वजह से कार्यवाही नही हुई हैं…