छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो नाबालिगों की मौके पर मौत

Advertisement

लिटियाखार गांव में हुआ दर्दनाक हादसा, दोनों बिना हेलमेट के थे सवार

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम लिटियाखार में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो नाबालिग युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मोड़ पर बिगड़ा बाइक का संतुलन

पुलिस के मुताबिक करण चौहान (16) पिता बृजलाल मोटरसाइकिल चला रहा था। उसके पीछे राजा नेटी (14) पिता कैलाश बैठा था। दोनों बाइक से लिटियाखार की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मोड़ पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे पेड़ से जा भिड़ी।

हादसे में दोनों युवकों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हेलमेट नहीं पहनने की बात सामने आई

प्रारंभिक जांच में दोनों नाबालिगों के बिना हेलमेट बाइक पर सवार होने की जानकारी सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल की रफ्तार काफी अधिक थी। मोड़ पर नियंत्रण बिगड़ने के बाद बाइक पेड़ से टकरा गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल दीपका पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button