रायगढ़

“महिला कांग्रेस का वर्चुअल प्रदर्शन” छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस ने डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते दामों पर मोदी सरकार पर निशाना साधा…।।

सिंहघोष/रायगढ़- बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने प्रेस कांफ्रेंस में मोदी सरकार के 7 सालों में बढ़ी महंगाई को लेकर एक सीडी जारी की। साथ ही उन्होंने महंगाई के खिलाफ 20 जून को प्रदर्शन करने का ऐलान किया है,इसी तारतम्य में प्रदेश के अन्य जिलो कि तरह रायगढ़ जिले में महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किआ है, कोरोना महामारी के चलते महिला कांग्रेस का ये प्रदर्शन वर्चुअल तरीके से किआ,रायगढ़ महिला कोंग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार के नारे के साथ 2014 में केंद्र की सत्ता पर काबिज हुई थी, लेकिन आज देश के हालात ऐसे हो गए हैं कि पूरा देश कह रहा है, बस करो मोदी सरकार, रहम करो मोदी सरकार और शर्म करो मोदी सरकार।

देश में बढ़ती महंगाई ने महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, एक वक्त था लोग कहते थे दाल रोटी खाएंगे प्रभु के गुण गाएंगे। लेकिन मोदी सरकार के सात साल बाद आलम यह है कि दाल रोटी भी बहुत मुश्किल से नसीब हो रही है।

उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की वो नेत्रियां भी चुप हैं, जो गले में गैस सिलेंडर टांग कर प्रदर्शन करते थीं। महिलाओं की हालत खराब है। केंद्र सरकार अब मुह दिखाने के काबिल नहीं है। कांग्रेस नेत्री अरुणा चौहान ने भी देश में बढ़ती महंगाई के मुद्दे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button