Uncategorised

रायगढ़ में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: किराए के मकान में चल रहा था अवैध धंधा, महिला दलाल सहित कई गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के छोटे अतरमुड़ा स्थित साईं मंगलम गली में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया है। 11 जून को की गई इस संयुक्त छापेमारी में मुख्य महिला दलाल सहित दो पुरुष ग्राहकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन युवतियों को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।

मुखबिर की सूचना पर बनी संयुक्त टीम

पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि प्रदीप नामक व्यक्ति के किराए के मकान में एक संगठित तरीके से अवैध देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चक्रधरनगर पुलिस, साइबर सेल और अन्य टीमों को मिलाकर एक विशेष अभियान तैयार किया गया।

फर्जी ग्राहक बनाकर की गई कार्रवाई

पुलिस ने योजना के तहत एक फर्जी ग्राहक (पाइंटर) तैयार किया, जिसे नकद रुपये देकर सौदेबाजी के लिए मकान में भेजा गया। जैसे ही सौदे का इशारा मिला, पहले से घात लगाए पुलिस दल ने मौके पर दबिश दे दी।

मौके से रंगे हाथों गिरफ्तारी

छापेमारी के दौरान मकान के बाहर मुख्य आरोपी महिला दलाल गुंजन चौहान मौजूद मिली। वहीं, अंदर तलाशी के दौरान दो पुरुष ग्राहकों—नेहरू चौहान और मीर रविउल—को महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। मौके से तीन युवतियों को भी पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया।

नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद

पुलिस ने तलाशी के दौरान 2,500 रुपये नकद सहित कई आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है। पूछताछ में मुख्य महिला आरोपी ने किराए के मकान में यह अवैध गतिविधि संचालित करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच की जा रही है और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। साइबर सेल और स्थानीय पुलिस मिलकर पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button