रायगढ़

मुख्यमंत्री के हांथो जननायक,शहीद श्री नन्दकुमार पटेल जी की मूर्ति का हुआ अनावरण…।।

मूर्ति अनावरण के बाद मुखिया ने जनसभा ली,सरकार की उपलब्धियों के साथ शहीद नन्द कुमार जी के राजनैतिक जीवन शैली पर प्रकाश डाला…।।

सिंहघोष/रायगढ़-08.11.21- रायगढ़,राजधानी रायपुर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हेलीकाप्टर से रायगढ़ जिले के खरसिया नगर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां पूर्वनियोजित कार्यक्रम के तहत में दोपहर 1.25 बजे शहीद नंदकुमार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान यहां प्रदेश के कई मंत्री और काँग्रेसी विधायकों सहित कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे। मूर्ति अनावरण करने के पश्चात उन्होंने विशाल आमसभा को सम्बोधित किया। सभा मे उन्होने जिले भर से आये आम नागरिकों को उनके जननेता शहीद नन्दकुमार जिनके राजनैतिक जीवन शैली के बारे में बताया। किस तरह परिवर्तन यात्रा के दौरान उनकी 28 अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शहादत हुई और उन्होने राज्य में सत्ता परिवर्तन की नींव रखी। आज प्रदेश में हमारी पार्टी की सरकार शहीद नन्दकुमार जी के आदर्शों पर कार्य कर रही है। फिर वो चाहे किसानों के हित की बात हो या कानून व्यवस्था सहित जनकल्याण की योजनाएं हों। प्रदेश सरकार शहीद श्री पटेल जी के सिद्धांतों और आदर्शों पर ही काम करती रहेगी।

इस तरह विशाल आम सभा को सम्बोधित करने के बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 3.05 बजे खरसिया से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.15 बजे जांजगीर जिले के मालखरौदा के ग्राम भांठा के लिए निकल गए।

खरसिया आगमन पर मुख्यमंत्री प्रेस कर्मियों से भी रूबरू हुए। उन्होंने जिले के कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से भी भेंट की। भेंट के दौरान रायगढ़ शहर की महापौर जानकी अमृत काटजू ने शहर के विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री से 63 करोड़ रु की आर्थिक मदद की मांग की। जिस पर मुखिया ने सहमति भी दी और कार्ययोजना बनाकर भेजने को कहा।

शहीद नंदकुमार पटेल की प्रतिमा का अनावरण और जन सभा के दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक चंद्रदेव राय, प्रकाश नायक, चक्रधर सिंह सिदार,लालजीत सिंह राठिया, विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े, पदमा मनहर सहित भारी संख्या में खरसिया विधान व पूरे जिले भर से कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रतिमा के अनावरण के दौरान सभी की आंखें छलक उठी और सभी ने शहीद नंदकुमार पटेल अमर रहे,अमर रहे के नारे लगाये।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button