भोपाल में एमबीबीएस छात्र की आत्महत्या: गर्लफ्रेंड के इग्नोर करने से आहत होकर 5वीं मंजिल से लगाई छलांग

भोपाल । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक एमबीबीएस छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया है। गर्लफ्रेंड के इग्नोर करने से परेशान होकर उसने 5वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
यह घटना कोलार थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि उसकी गर्लफ्रेंड पिछले तीन महीनों से उसे इग्नोर कर रही थी, जिससे परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। छात्र ने फ्लैट की 5वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इधर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
छात्र की पहचान सचिन सिंह के रूप में की गई है, जो कि प्रीमियम टावर फेस 1 की 5वीं मंजिल पर किरााए से रहता था और LN मेडिकल कॉलेज में MBBS थर्ड ईयर का छात्र था। इसी कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ उसका प्रेम संबंध चल रहा था, लेकिन बिते तीन महीनों से वो उसे इग्नोर कर रही थी। इसी के चलते वो डिप्रेशन में आ गया था।
फ्लैट की 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान
इसी सिलसिले में वह शुक्रवार-शनिवार की रात अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था और वहां से कहकर आया था कि वह आत्महत्या कर लेगा। जिसके बाद छात्र को उसके दोस्तों ने समझाया भी था, लेकिन शनिवार की रात उसने फ्लैट की 5वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन रविवार की रात उसने दम तोड़ दिया। छात्र की मौत की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी, तो उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरु कर दी है।












