Uncategorised
रायगढ़ : सलूजा मेडिकल एवं प्रिंस शूज़ के संचालक बलबीर सिंह सलूजा का निधन

रायगढ़ नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी और सलूजा मेडिकल व प्रिंस शूज़ के संचालक बलबीर सिंह सलूजा का आज तड़के हृदयघात से निधन हो गया। 76 वर्षीय श्री सलूजा लंबे समय से शहर के व्यावसायिक एवं सामाजिक जगत में सक्रिय रहे थे। उनके निधन से शहर में शोक की लहर है।
बलबीर सिंह सलूजा अपने पीछे तीन पुत्र—हरदीप सिंह सलूजा, सरनदीप सिंह सलूजा (संचालक होटल ट्रिनिटी) और सतविंदर सिंह सलूजा—तथा एक पुत्री सहित बड़ा परिवार छोड़ गए हैं।
परिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 3 बजे उनके दानीपारा स्थित निवास (सिटी कोतवाली के पीछे) से निकलेगी। कयाघाट मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।






