रायगढ़ शहर भाजपा की आजीवन सहयोग निधि संग्रह अभियान हेतु जिला भाजपा कार्यालय में बैठक सम्पन्न…।।

सिंहघोष/रायगढ़-08.02.22-जिला भाजपा कार्यालय रायगढ़ में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री गुरुपाल भल्ला के मुख्य आतिथ्य में एवं पूर्व सभापति वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुभाष पांडे व श्री सुरेश गोयल की उपस्थिति में रायगढ़ शहर भाजपा अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम व महामंत्री द्वय डिग्री लाल साहू, सुमित शर्मा की उपस्थिति में आजीवन सहयोग निधि की अहम बैठक संपन्न हुई।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला ने अपने उद्बोधन में कहा पार्टी को सुचारू रूप से नियमित चलाने के लिए धन की आवश्यकता होती है, उसी कड़ी में रायगढ़ जिले एवं प्रदेश स्तर में सभी मंडलों में आजीवन सहयोग निधि पार्टी के सभी कार्यकर्ता धन संग्रह करते हैं। सभी मंडलों में इसी माह धन संग्रह कार्यक्रम संपन्न करना है।
रायगढ़ शहर मंडल आजीवन सहयोग निधि प्रभारी सुभाष पांडे एवं सुरेश गोयल ने अपने उद्बोधन में कहा कि रायगढ़ शहर मंडल में निवासरत सभी भाजपा परिवार को धन संग्रह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर एकजुटता से धन संग्रह कार्यक्रम में लगना है।
वहीं जिला पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अरुण कातोरे ने अपने उद्बोधन में प्रदेश व जिला के निर्देशानुसार आज तक सभी कार्य संपन्न हुए हैं उसी आशा अनुरूप शहर मंडल को जो दायित्व दिया गया है उसे पूरा करने के लिए आपके मार्गदर्शन के अनुसार कार्य संपन्न कराएंगे, अंत में रायगढ़ शहर मंडल महामंत्री डिग्री लाल साहू ने बताया कि आगामी 11 फरवरी सुबह 11:00 बजे दिन शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल जी की जयंती के अवसर पर आजीवन सहयोग निधि संग्रह अभियान की शुरुआत पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए करेंगें।
रायगढ़ शहर मंडल के सभी मोर्चा ,प्रकोष्ठ के पदाधिकारी पार्षद गण वह रायगढ़ शहर में निवासरत सभी भाजपा परिवार के सदस्यों से आग्रह किया है की 11 फरवरी दिन शुक्रवार को 11:00 बजे भाजपा परिवार से जुड़े सभी सम्मानित सदस्य जिला भाजपा कार्यालय अवश्य पहुंचे और अपनी आजीवन सहयोग निधि संग्रह अभियान से अपने आप को जोड़ें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। आज के कार्यक्रम में नगर निगम सचेतक अशोक यादव, सुमित्रा कुल्लू सारथी, सोशल मीडिया जिला संयोजक शक्ति अग्रवाल, के.संजीत राव,सूरज शर्मा, अनिल कटियार, संजय अग्रवाल, तेज सिंह गहलोत, श्रीमती शकुंतला रतेरिया, श्रीमती नेहा देवांगन, रायगढ़ शहर महिला मोर्चा अध्यक्ष मेहरू निसा, बिना चौथा, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक गौतम चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र बघेल, निकुंज शर्मा, ऐश अग्रवाल, सतनाम सिंह, नाज बेगम आदि कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
बैठक का समापन रायगढ़ संघ परिवार के वरिष्ठ सदस्य व भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक स्व. संजय तामस्कर जी व भारत रत्न व स्वर कोकिला स्व.लता मंगेस्वर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि रायगढ़ शहर भाजपा परिवार द्वारा दी गई।