छत्तीसगढ़

युवा विधायक प्रकाश नायक लगातार कर रहे जिले की समस्याओं को लेकर विधानसभा में प्रश्न…।।

Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-२१.०३.२२-रायगढ़ जिले में बढ़ते,साइबर क्राइम,सड़क दुर्घटना और रायगढ़ बाईपास जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को आज छत्तीसगढ विधानसभा सत्र में विधायक श्री प्रकाश नायक ने उठाया। विधानसभा में विधायक श्री प्रकाश नायक ने गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी से जिले में बढ़ते साइबर क्राइम के साथ-साथ रायगढ़ जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर विधानसभा में सवाल पूछा और जानकारी मांगी। जिले में दिन-ब-दिन साइबर क्राइम की संख्या बढ़ती जा रही है जिसको लेकर विधानसभा में प्रकाश नायक ने मान.गृहमंत्री से पूछा कि जिले में साइबर क्राइम के कितने मामले लंबित हैं तथा उन पर क्या कार्रवाई की जा रही है? इसी तरह शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर विधायक ने विभागीय मंत्री से रायगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं की थानावार जानकारी मांगी साथ ही कहा कि मृत व्यक्तियों के परिवार वालों को कितना मुआवजा दिया गया है? सर्किट हाउस के बाद केलो नदी में ब्रिज बन जाने के उपरांत शहर के अंदर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है जिससे दुर्घटना की संभावनाओं को देखते हुए कब तक बाईपास मार्ग का सर्वे कर दी जाएगी तथा बायपास रोड बनाया जायेगा?

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button