छत्तीसगढ़

केंद्रीय जेल में महिला कैदी की संदिग्ध मौत : खिड़की से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस 

Advertisement
Advertisement

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के केंद्रीय जेल में महिला कैदी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। जहां दो महीने पहले हत्या के केस में आई महिला जयंती बघेल का शव खिड़की में लटकते हुए मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दरभा ब्लॉक की रहने वाली जयंती बघेल दो महीने पहले हत्या के केस में जेल आई थी। 31 मई की सुबह लगभग 6 से 7 बजे के बीच उसका शव जेल की खिड़की में लटका दिखा। घटना की जानकारी लगते ही बस्तर पुलिस मौक़े पर पहुंची और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए डीमरापाल जिला अस्पताल भेजा दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही संदिग्ध मौत का स्पष्ट खुलासा होगा।

जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल 
जेल के अंदर कड़ी निगरानी के बीच महिला कैदी हुई संदिग्ध मौत ने एक बार फिर जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह पहला वाकया नहीं है, जब जेल के अंदर किसी ने आत्महत्या की हो। ऐसी घटनाएं आये दिन हमारे सामने आतीं रहती हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button