राज्य

जंगली हाथी गणेश ने फिर ली ग्रामीण की जान..

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/– रायगढ जिले के धरमजयगढ़ वन मण्डल धरमजयगढ़ में दिनों दिन हाथियों का आतंक बढ़ते जा रहा है। आए दिन खबरें आ रही है कि हाथी ने फलां जगह पर फलां ग्रामीण की जान ले ली है।

अभी दो से तीन पहले ही इसी वन मंडल में सुबह शौच पर गए व्यक्ति को जंगली हाथी में पटककर मारा डाला था।। इस क्रम में आज भी एक जंगली हाथी ने पुनः एक युवक की जान ले ली है।
बताया जा रहा है कि घटना ग्राम तेन्दुमूड़ी की है। जहाँ आज आशिक कुमार पिता श्याम कुमार राठिया उम्र लगभग 25-26 वर्ष को एक दतैल हाथी ने कुचल कर मार डाला है। ग्रामीणों के बताये अनुसार क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने गणेश हाथी ने युवक को मारा है। ग्रमीणों ने ऐसे अनुमान लगा रहे हैं। वन विभाग द्वारा गणेश हाथी में आईडी लगाया गया था। लेकिन पिछले दिनों गणेश हाथी का कालर आई डी गिर जाने के कारण उसके लोकेशन की जानकारी नही मिल पा रही है।। जबकि गणेश बेख़ौफ़ गांव में घुसकर लोगों की जान ले रहा है।।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button