छत्तीसगढ़

बिलासपुर : तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, एक को बचाने दूसरे ने भी लगाई छलांग

Advertisement

बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के चिल्हाटी गांव में तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 7 वर्षीय दीपू पैकरा और 14 वर्षीय चींटू पैकरा के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

भाई को डूबता देख बचाने कूदा दूसरा भाई

मिली जानकारी के अनुसार किसान भक्त प्रहलाद पैकरा अपने दोनों बेटों के साथ गांव के तालाब पहुंचे थे। इसी दौरान छोटा बेटा चींटू पैर फिसलने से तालाब के गहरे पानी में चला गया। भाई को डूबता देख दीपू उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गया। देखते ही देखते दोनों भाई गहरे पानी में डूब गए।

ग्रामीणों ने बाहर निकाला, अस्पताल में मृत घोषित

हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल पचपेड़ी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को मस्तूरी अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद चिल्हाटी गांव में शोक का माहौल है। परिवार ने एक साथ दो बेटों को खो दिया, जिससे पूरे गांव में गम का माहौल है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button