छत्तीसगढ़

धर्मजयगढ़ पेट्रोल पंप पर बड़ा हादसा : देखते ही देखते आग का गोला बनी बजाज RS-200, मौके पर मची अफरा-तफरी

Advertisement
रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ स्थित राजीव गांधी चौक पेट्रोल पंप में हवा भरवाने के दौरान बाइक में आग लग गई। कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया।

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र स्थित राजीव गांधी चौक के एक पेट्रोल पंप परिसर में शनिवार को अफरा-तफरी मच गई। जहां हवा भरवाने के दौरान एक बजाज RS-200 मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक धुएं के गुबार के साथ आग की लपटों में घिर गई, जिससे पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों में हड़कंप मच गया।

पेट्रोल पंप पर बाइक में लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार, बाइक चालक पेट्रोल पंप में अपनी मोटरसाइकिल में हवा भरवा रहा था। इसी दौरान वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में आग भड़क उठी और पूरी बाइक आग की चपेट में आ गई। प्रारंभिक तौर पर घटना का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

जैसे-तैसे आग पर पाया गया काबू
पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थान पर आग लगने से बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई थी। हालांकि मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए फायर सेफ्टी उपकरणों का इस्तेमाल किया और आग पर काबू पा लिया। कर्मचारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। आग लगने की इस घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button