छत्तीसगढ़

CG Forest Guard Bharti Update: जल्द शुरू होगी वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया, व्यापम को भेजी कैंडिडेट्स की लिस्ट, दो दिन पहले वन मंत्री के घर के सामने हुआ था प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CG Raipur Forest Guard Recruitment Bharti Exam 2023 Update News:छत्तीसगढ़ में वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत 1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। इसे लेकर व्यापम को अभ्यर्थियों की सूची भेजी गई है। आपको बता दें बीते दो दिन पहले रायपुर में वन रक्षक भर्ती परीक्षा 2023 में हो रही देरी की शिकायत को लेकर अभ्यार्थी वन मंत्री केदार कश्यप के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे।

क्या था पूरा मामला

दरअसल वन रक्षक भर्ती परीक्षा 2023 में हो रही देरी की शिकायत को लेकर अभ्यार्थी वन मंत्री केदार कश्यप के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि 2023 की भर्ती परीक्षा अब तक पूरी नहीं हुई है। जिसके बाद अब मांगों को लेकर मंत्री केदार से मुलाकात करने पहुंचे थे।

वन विभाग ने धैर्य बनाए रखने को कहा

आपको बता दें 12 मई को वन मंत्री के बंगले के साथ प्रदर्शन करने पहुंचे अभ्यर्थी के प्रदर्शन के बाद ही वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया में  तेजी आई हैं जिसके बाद अब माना जा रहा है 1484 पदों पर लिखित परीक्षा जल्द होगी।

व्यापम को भेजी गई अभ्यर्थियों की सूची

प्रदर्शन के बाद अब प्रक्रिया में तेजी लाते हुए व्यापम को अभ्यर्थियों की सूची भेजी गई है। जिसके बाद माना जा रहा है कि भर्ती की प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके बाद विभाग ने सभी कैंडिडेट्स से धैर्य बनाए रखने को कहा है। आपकेा बता दें अभ्यर्थियों ने पहले जोरदार प्रदर्शन किया था। जिसके बाद वन मंत्री ने जल्द परीक्षा का आश्वासन दिया था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button