Uncategorised

Chhattisgarh Cabinet : किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने मंत्री-मंडलीय उप समिति बनेगी, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में किसानों और अग्निवीरों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हुई चर्चा।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने, उर्वरक वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा अग्निवीर सैनिकों के पुनर्वास और रोजगार सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

उर्वरक उपलब्धता के लिए बनेगी मंत्री-मंडलीय उप समिति

कैबिनेट ने खरीफ और रबी सीजन में प्रदेश के किसानों को उर्वरकों की समयबद्ध एवं सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंत्री-मंडलीय उप समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

यह उप समिति उर्वरक आपूर्ति, वितरण और प्रबंधन से जुड़े विषयों पर सुझाव, अनुशंसा और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेगी, ताकि किसानों को खेती के मौसम में समय पर खाद उपलब्ध हो सके और किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button