Uncategorised

Dharamjaigarh Crime News : झाड़ियों में अर्द्धनग्न अवस्था में मिला 48 वर्षीय महिला का शव, हत्या की आशंका पर जांच शुरू

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पति घर से लापता, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का होगा खुलासा

रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में 48 वर्षीय महिला का शव झाड़ियों के बीच अर्द्धनग्न अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका के एंगल से जांच कर रही है। घटना के बाद से महिला का पति भी घर से लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

बेटी स्कूल से लौटी तो घर में नहीं मिली मां

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान राजकुमारी चौहान (48 वर्ष), निवासी धरमजयगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन उनकी बेटी रोज की तरह स्कूल गई थी। दोपहर में घर लौटने पर मां घर में नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद घर के बाहर मस्जिदपारा स्थित झाड़ियों में महिला का शव पड़ा मिला। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

एक रात पहले पति-पत्नी के बीच विवाद की चर्चा

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से एक रात पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

पति की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद से महिला का पति मोहब्बत चौहान घर से लापता बताया जा रहा है। पुलिस उसे भी जांच के दायरे में रखकर तलाश कर रही है। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

धरमजयगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट होगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button