छत्तीसगढ़

बिलासपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई तकनीकी खराबी

Advertisement

बाएं इंजन का ऑयल प्रेशर कम होने से मचा हड़कंप, क्रू समेत 40 यात्री सुरक्षित

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए नई दिल्ली जा रही एलायंस एयर की उड़ान में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान के बाएं इंजन में तकनीकी समस्या सामने आई। इंजन का ऑयल प्रेशर कम होने के बाद पायलट ने एहतियात के तौर पर दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है।

बिलासपुर से सुबह रवाना हुई थी फ्लाइट

जानकारी के अनुसार, एलायंस एयर की उड़ान संख्या 9I698 ने शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज के लिए उड़ान भरी थी। विमान लगभग 11:58 बजे प्रयागराज पहुंचा। यहां निर्धारित ठहराव के बाद विमान ने दोपहर करीब 12:33 बजे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

मेरठ के पास इंजन में आई तकनीकी समस्या

दिल्ली की ओर बढ़ने के दौरान मेरठ के आसपास विमान के बाएं इंजन में ऑयल प्रेशर कम होने की समस्या सामने आई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने दिल्ली एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर लैंडिंग की अनुमति मांगी।

इसके बाद विमान को सावधानीपूर्वक दिल्ली एयरपोर्ट की ओर लाया गया और करीब 2:15 बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित

बताया गया है कि विमान में क्रू सदस्यों सहित कुल 40 लोग सवार थे। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों और क्रू के सुरक्षित होने की जानकारी है। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

तकनीकी जांच के बाद सामने आएगी पूरी स्थिति

विमान के बाएं इंजन में आई तकनीकी समस्या के कारणों की जांच की जाएगी। संबंधित तकनीकी टीम द्वारा विमान का निरीक्षण किए जाने के बाद खराबी की वास्तविक वजह और आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button