छत्तीसगढ़

Dhamtari Gambling Action : धमतरी में जुआ खेलते 11 आरोपी गिरफ्तार, चार ठिकानों पर पुलिस की दबिश, 5,520 रुपये जब्त

Advertisement
Advertisement Carousel

धमतरी। जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ धमतरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम लिमतरा, परेवाडीह और कुरमातराई में पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान आरोपी ताशपत्ती से जुआ खेलते पकड़े गए। पुलिस ने मौके से कुल 5,520 रुपये नगद और ताशपत्तियां जब्त की हैं।

एसपी के निर्देश पर चलाया जा रहा अभियान

पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर कुछ लोग ताशपत्ती के जरिए जुआ खेल रहे हैं।

चार स्थानों पर पुलिस ने दी दबिश

सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम लिमतरा, परेवाडीह और कुरमातराई में चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने मौके पर जुआ खेल रहे 11 लोगों को पकड़ लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button