
दीपक अग्रवाल संयोजक और रेखा प्रतीक अग्रवाल बनीं संयोजिका
रायगढ़, 24 अगस्त। महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से मनाने की तैयारियों को लेकर 23 अगस्त को श्री गोगा धाम मंदिर प्रांगण में जूट मिल जोन के पुरुष एवं महिला सदस्यों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में जयंती महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों और उनके सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से मध्य समिति जूट मिल जोन के संयोजक पद पर दीपक अग्रवाल (मसाला) तथा संयोजिका पद पर रेखा प्रतीक अग्रवाल का मनोनयन किया गया। इसके साथ ही आगामी आयोजनों की रूपरेखा तैयार करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
शोभायात्रा में सफेद परिधान रहेगा ड्रेस कोड
बैठक में निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा में शामिल होने वाले समाजबंधु सफेद परिधान में शामिल होंगे। निर्धारित ड्रेस कोड के साथ शोभायात्रा में भाग लेने वाले सदस्यों को सम्मानित करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।
बच्चों के लिए होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
बच्चों की सभी प्रतियोगिताएं छुट्टी के दिनों में आयोजित की जाएंगी। इनमें 16 वर्ष तक के बच्चों के लिए बॉक्स क्रिकेट तथा ‘सब खेलो सब जीतो’ प्रतियोगिता प्रमुख रूप से शामिल है। खेलकूद में निरंतर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिलाओं एवं टीमों को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रशिक्षक (कोच) की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय भी लिया गया।
7 अक्टूबर को होगी विशेष आरती
महिला समिति के आग्रह पर 7 अक्टूबर की शाम जूट मिल जोन की विशेष आरती आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वहीं कार्यक्रम स्थल की साज-सज्जा की जिम्मेदारी प्राची बंसल, जागृति डालमिया एवं दीपिका डालमिया को सौंपी गई।
बैठक में श्री अग्रसेन सेवा संघ से मुकेश मित्तल कलानोरिया, राजेश बेरीवाल, रमेश छापरिया, बजरंग अग्रवाल और सचिन अग्रवाल सहित जूट मिल जोन से बजरंग लाल अग्रवाल, सुशील बंसल, किशन अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, अजय कुमार जैन, अजय अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, नवल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, संजय बेरीवाल, हेमंत गोयल, देवेश कुमार अग्रवाल, मुकेश गोयल, राहुल अग्रवाल, भवानी अग्रवाल, आलोक कुमार अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, दिनेश गोयल, के.के. बंसल, अमित अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, वर्षा बंसल, विनीता अग्रवाल, मधु गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, सुनीता अग्रवाल, रीना जैन, कविता बंसल, प्रीति अग्रवाल, ज्योति गोयल, ममता बेरीवाल, रेखा जैन, रिया जैन, पुष्पा अग्रवाल, सचिता गुप्ता, अंजू अग्रवाल, अनिता नारेड़ी, निशा अग्रवाल और पूजा जैन सहित बड़ी संख्या में अग्र बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।






