छत्तीसगढ़

NSUI प्रदर्शन पर नया मोड़ : देवेंद्र यादव पर खुद कुर्ता फाड़ने का आरोप, पुलिस पर लगाए थे दुर्व्यवहार के आरोप

Advertisement
पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है।

बिलासपुर। NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान जिस कुर्ते को पुलिस द्वारा फाड़े जाने का आरोप लगाया गया था, उसे विधायक स्वयं फाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

प्रदर्शन के बाद पुलिस पर लगाया था आरोप
दरअसल, NSUI कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के आवास का घेराव करने का प्रयास किया था। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी थी। घटना के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया था कि पुलिस कार्रवाई के दौरान उनका कुर्ता फाड़ दिया गया था

वीडियो ने बदल दिया पूरा घटनाक्रम
हालांकि अब सामने आए कथित वीडियो ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है। वीडियो में विधायक खुद अपने कुर्ते को फाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस मुद्दे को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

कलेक्ट्रेट घेराव मामले में एफआईआर
इसी प्रदर्शन से जुड़े एक अन्य मामले में प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने के आरोप में सख्त रुख अपनाया है। जानकारी के अनुसार, प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश और बिना अनुमति कलेक्ट्रेट घेराव करने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव समेत नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सियासत में तेज हुई बयानबाजी
वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है। एक तरफ विपक्ष इसे राजनीतिक नाटक बता रहा है। वहीं कांग्रेस समर्थक पूरे वीडियो और घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे है। फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे मामले को लेकर चर्चा लगातार जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button