Uncategorised

Raigarh Road Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल प्लांट कर्मचारी की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Advertisement

दो दिन पहले बाइक से घूमने निकला था युवक, पूंजीपथरा के पास हादसे के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

रायगढ़। रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में घायल एक प्लांट कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक दो दिन पहले बाइक से घूमने निकला था, तभी पूंजीपथरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अजय रोलिंग मिल में करता था काम

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के ग्राम दुगापाली खुर्द-सहसपुर निवासी अजय कुमार (20), पिता सुनील कुमार, पूंजीपथरा स्थित अजय रोलिंग मिल में कार्यरत था और वहीं रहता था।

बंजारी मंदिर के पास हुआ हादसा

बताया गया कि 14 जुलाई को अजय किसी परिचित की बाइक लेकर घूमने निकला था। बंजारी मंदिर और पूंजीपथरा के बीच पहुंचने पर किसी अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में अजय के सिर में गंभीर चोट आई और वह सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला।

अस्पताल में हुई मौत, बाद में हुई पहचान

राहगीरों की सूचना पर 108 संजीवनी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभ में पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने अज्ञात शव के रूप में कार्रवाई शुरू की। बाद में बुधवार शाम को पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में की।

अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी

गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button