Uncategorised

Raigarh Road Accident : तेज रफ्तार नेक्सॉन कार की टक्कर से सब्जी व्यापारी की मौत, एक गंभीर

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटेलपाली सब्जी मंडी के पास देर रात हुआ हादसा, चालक कार छोड़कर फरार, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा जूटमिल थाना क्षेत्र के पटेलपाली सब्जी मंडी के पास हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 3 बजे पटेलपाली सब्जी मंडी के पास तेज रफ्तार नेक्सॉन कार के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में उमेश ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप शाह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

सब्जी खरीदने जा रहे थे दोनों युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक सब्जी का कारोबार करते थे और रोज की तरह देर रात पटेलपाली सब्जी मंडी सब्जी खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

कार छोड़कर फरार हुआ चालक

हादसे के बाद कार चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर जूटमिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button