Uncategorised

Balod Gangrape News : महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पर्यावरण पार्क के पास बेसुध मिली पीड़िता, बयान के आधार पर अपहरण और गैंगरेप का मामला दर्ज

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, कांकेर जिले की रहने वाली एक महिला बालोद-दल्ली राजहरा मुख्य मार्ग स्थित पर्यावरण पार्क के पास बेसुध अवस्था में मिली। पीड़िता के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

डायल-112 की मदद से अस्पताल पहुंचाई गई महिला

जानकारी के अनुसार, महिला को मुख्य मार्ग पर अचेत अवस्था में मिलने के बाद डायल-112 की टीम ने जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया।

तीन अज्ञात ट्रक चालकों पर आरोप

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने बताया कि घटना में तीन अज्ञात ट्रक चालकों के शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि पीड़िता कांकेर जिले की निवासी है। महिला के बयान के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button