Uncategorised

एशिया कप 2025: सूर्यकुमार यादव संभालेंगे टीम इंडिया की कमान, विराट-रोहित नहीं होंगे शामिल

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एशिया कप का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 9 सितंबर से यूएई में 8 टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबलों का आगाज होगा। इस बार टूर्नामेंट का फॉर्मेट टी-20 होगा और टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। लंबे समय बाद यह पहला मौका होगा, जब विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना भारत एशिया कप खेलेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट में नजर आएंगे। वहीं, चयनकर्ता शुभमन गिल को टी-20 टीम में शामिल करने और उन्हें उपकप्तान बनाने पर भी विचार कर रहे हैं। फिलहाल उपकप्तानी की जिम्मेदारी अक्षर पटेल के पास है।

चोट के कारण ऋषभ पंत एशिया कप से बाहर रहेंगे, जबकि विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन पहली पसंद होंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button