छत्तीसगढ़

सूरजपुर-कोरिया बॉर्डर पर सनसनी: गोबरी नदी किनारे शिव मंदिर के पास दो माह की दुधमुंही बच्ची लावारिस हालत में मिली, पुलिस जांच में जुटी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
सूरजपुर-कोरिया बॉर्डर स्थित गोबरी नदी के किनारे शिव मंदिर में दो माह की दुधमुंही बच्ची लावारिस हालत में मिली, पुलिस जांच शुरू।
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से कलयुगी माता-पिता का मानवता को झकझोर देने वाला खौफनाक चेहरा सामने आया है, जहाँ एक मंदिर में करीब दो माह की दुधमुंही बच्ची लावारिस हालत में मिली है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंदिर परिसर में मिली मासूम बच्ची
जानकारी के अनुसार, सूरजपुर और कोरिया जिले की सीमा पर नेशनल हाईवे-43 स्थित गोबरी नदी के किनारे एक शिव मंदिर परिसर में लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। जब आसपास मौजूद लोगों ने जाकर देखा तो वहां एक मासूम बच्ची लावारिस हालत में पड़ी हुई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

रात में छोड़कर जाने की आशंका
प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि बच्ची को रात के समय मंदिर परिसर में छोड़कर जाया गया होगा। फिलहाल बच्ची की उम्र लगभग दो माह बताई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्ची को वहां कौन छोड़कर गया।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। नेशनल हाईवे किनारे मंदिर परिसर में इस तरह मासूम बच्ची के मिलने की घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button