छत्तीसगढ़

नगरदा वाटरफॉल हादसा : पिकनिक मनाने पहुंचे युवक की फिसलने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

जांजगीर-चांपा। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नगरदा वाटरफॉल में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। कोरबा जिले के उरगा निवासी एक युवक की झरने में फिसलकर गिरने से मौत हो गई।

चिकने पत्थरों पर पैर फिसलने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार युवक अपने कुछ साथियों के साथ नगरदा वाटरफॉल घूमने पहुंचा था। इसी दौरान वह झरने के पास मौजूद चिकने पत्थरों पर चल रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया।

हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में वाटरफॉल और जलप्रपात क्षेत्रों में सावधानी बरतें तथा जोखिम वाले स्थानों पर जाने से बचें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button