रायगढ़

सड़क सुरक्षा रायगढ़ : यातायात पुलिस ने शुरू किया अभिनव अभियान, पेड़ों पर लगाए जा रहे रेडियम रिफ्लेक्टर स्टीकर

Advertisement

रायगढ़। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।

पेड़ों पर लगाए जा रहे Tree Marker रिफ्लेक्टर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में यातायात पुलिस की टीमों द्वारा मुख्य मार्गों के किनारे स्थित वृक्षों पर Tree Marker रेडियम रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाए जा रहे हैं।

इस पहल का उद्देश्य रात के समय वाहन चालकों को सड़क किनारे मौजूद पेड़ों की स्पष्ट जानकारी देना है, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।

अधिकारियों के मार्गदर्शन में अभियान जारी

अभियान का संचालन एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं एडिशनल एसपी (ट्रैफिक) पुष्पेन्द्र बघेल के मार्गदर्शन तथा ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है।

सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता पर जोर

यातायात पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों के पालन से ही नहीं, बल्कि छोटे-छोटे सुरक्षा उपायों से भी मजबूत होती है। रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने से रात में वाहन चालकों को बेहतर दृश्यता मिलेगी और दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button