Uncategorised

सक्ती जिले में हाथियों का आतंक, किसानों की फसलें बर्बाद — वन विभाग अलर्ट पर

Advertisement
Advertisement
Advertisement



सक्ती जिले के ऋषभतीर्थ और सलिहाभाठा इलाके में इन दिनों हाथियों का एक बड़ा दल सक्रिय है। जंगली हाथियों के लगातार विचरण से ग्रामीण दहशत में हैं। देर रात खेतों में घुसे हाथियों ने धान की खड़ी फसलें रौंद दीं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित किया है। वनकर्मी लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने और किसी भी स्थिति की तुरंत सूचना देने की अपील कर रहे हैं।

उधर, नुकसान झेल रहे किसानों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द सर्वे कराकर फसल हानि का उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उनकी आर्थिक परेशानी कम हो सके।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button