Uncategorised

CG Assembly Monsoon Session : आज से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, 1033 सवालों के साथ विपक्ष सरकार को घेरेगा

Advertisement

पांच दिवसीय सत्र में कानून-व्यवस्था, बिजली, किसान और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर हंगामे के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा। पांच दिन चलने वाले इस सत्र में पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप के चलते हंगामे के आसार हैं। विपक्ष ने कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी की है।

प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण में होगी तीखी बहस

सत्र के दौरान प्रश्नकाल, शून्यकाल और ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के जरिए सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल सकती है। विपक्ष का सबसे बड़ा हमला प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर होने की संभावना जताई जा रही है।

विधानसभा के पहले दिन पंडवानी गायिका तीजन बाई को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद प्रश्नोत्तरी में राजस्व, उच्च शिक्षा, ऊर्जा, खनिज, सिंचाई और वन विभाग से जुड़े सवालों का मंत्री जवाब देंगे।

स्थगन प्रस्ताव के जरिए सरकार को घेरने की तैयारी

विपक्ष पहले दिन से ही सरकार को घेरने के लिए स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से विभिन्न मुद्दे उठाने का प्रयास करेगा। विपक्ष के पास कई ऐसे मामले हैं, जिन पर वह सरकार से जवाब मांगने की तैयारी में है।

1033 सवाल लगाए गए

मानसून सत्र के लिए विधायकों ने कुल 1033 सवाल लगाए हैं। विपक्ष नकटी में ग्रामीणों के मकानों में तोड़फोड़, सामूहिक विवाह में खोटा मंगलसूत्र, कानून-व्यवस्था, राजस्व विभाग में गड़बड़ी, बिजली बिल में बढ़ोतरी, बिजली कटौती, किसानों को खाद-बीज वितरण, मानसून और बोनी की स्थिति, खनिज माफियाओं का आतंक, रेत खदानों में अवैध उत्खनन, स्कूलों में गणवेश और पुस्तक वितरण तथा घटिया सड़कों के निर्माण जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग करेगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button