Uncategorised

CG Urban Development : नगरीय निकायों को 104 करोड़ से अधिक की राशि जारी, महापौर-अध्यक्ष और पार्षद निधि की पहली किश्त पहुंची

Advertisement

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 50 प्रतिशत राशि का किया गया हस्तांतरण

रायपुर। छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रदेश के नगर निगम, नगरपालिका परिषद और नगर पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बड़ी वित्तीय सौगात दी है। विभाग ने महापौर-अध्यक्ष निधि और पार्षद निधि की पहली किश्त के रूप में 50 प्रतिशत राशि जारी करने का आदेश जारी किया है।

निकायों के खातों में सीधे भेजी जा रही राशि

जारी आदेश के अनुसार दोनों मदों को मिलाकर कुल 104 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपये की राशि प्रदेश के नगरीय निकायों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की जा रही है। इससे स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय विकास कार्यों में आएगी तेजी

महापौर-अध्यक्ष निधि और पार्षद निधि का उपयोग नगरीय क्षेत्रों में जनहित से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं और स्थानीय आवश्यकताओं को पूरा करने में किया जाएगा। राशि जारी होने से निकायों को विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button