Uncategorised

बिलासपुर में NTPC राखड़ डैम में हादसा, ट्रेलर चालक की राख में दबने से मौत, 24 घंटे बाद मिला शव

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। जिले के सीपत स्थित NTPC राखड़ डैम में एक दुखद हादसा सामने आया है। ट्रेलर में राख लोडिंग के दौरान ग्राम घुठेली निवासी ट्रेलर चालक रामखिलावन महिलांगे की राख के मलबे में दबकर मौत हो गई। यह हादसा इतनी खामोशी से हुआ कि किसी को भनक तक नहीं लगी, और चालक 24 घंटे तक लापता रहा।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, सोमवार, 14 जुलाई को रामखिलावन राख लोड कराने ट्रेलर लेकर NTPC डैम पहुँचा था। वह ट्रेलर की ट्रॉली पर चढ़कर कैप कवर निकाल रहा था, तभी चेन माउंटेन ऑपरेटर ने बिना देखे ट्रॉली में राख भरना शुरू कर दिया। इसी दौरान रामखिलावन राख के मलबे में दब गया

हादसे के वक्त किसी ने ट्रॉली की तरफ ध्यान नहीं दिया। अगले दिन जब चालक का कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

शव बरामद होते ही हंगामा

पुलिस ने जब राखड़ डैम पहुंचकर जांच शुरू की और एक ट्रेलर में जमा राख हटवाया गया, तो रामखिलावन का शव उसी में दबा मिला। शव मिलने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और लापरवाही का आरोप लगाकर शव उठाने से रोक दिया।

टीआई गोपाल सतपथी ने परिजनों को कार्रवाई और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


मुख्य बिंदु:

  • हादसा राख लोडिंग के दौरान हुआ
  • चालक ट्रॉली पर चढ़ा था, बिना देखे मशीन से लोडिंग शुरू हुई
  • 24 घंटे बाद शव मिला
  • परिजनों ने मचाया हंगामा
  • पुलिस जांच और मुआवजे का आश्वासन
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button