Uncategorised

रायगढ़ में इस्कॉन प्रचार केंद्र ने धूमधाम से मनाई राधा अष्टमी, 400 श्रद्धालुओं ने लिया भाग

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ । इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ ने रविवार को राधा अष्टमी के अवसर पर मरीन ड्राइव स्थित कोलता समाज के सामुदायिक भवन में भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 5 बजे मंगल आरती से हुई, जिसके बाद सुबह भर धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा। यह पहला अवसर था जब इस्कॉन प्रचार केंद्र ने इतने बड़े पैमाने पर राधाष्टमी का उत्सव मनाया।

आयोजन की तैयारी एक सप्ताह पूर्व से ही शुरू कर दी गई थी, जिसमें सभी सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया। सतीश पांडेय, आशीष वर्मा और संतोष बैरागी के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। सुबह 9 बजे वसुंधरा पांडेय ने भक्तों को राधा अष्टमी की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा रानी का प्राकट्य हुआ था। इस दिन व्रत और पूजा करने से सुख-समृद्धि एवं धन की प्राप्ति होती है। साथ ही, राधा रानी की आराधना के बिना श्रीकृष्ण की पूजा अधूरी मानी जाती है।

कथा के उपरांत हुए हरिनाम संकीर्तन में भक्तजन भक्ति रस में झूम उठे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से राधा-माधव का भव्य महा अभिषेक किया गया, जो दो घंटे तक चला। इस अभिषेक में लगभग 400 श्रद्धालु शामिल हुए। अभिषेक के उपरांत 56 भोग अर्पित किए गए और महाआरती सम्पन्न हुई। समापन पर महाप्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धन्य हुए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button