Uncategorised

नकटी गांव में विधायक कॉलोनी के लिए अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, 80 से अधिक मकान ध्वस्त

Advertisement

रायपुर, 29 जून 2026। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के निर्माण को लेकर सोमवार को प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। सुबह से जारी इस अभियान में अब तक 80 से अधिक मकानों को ध्वस्त किया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार, ध्वस्त किए गए मकानों में प्रधानमंत्री आवास योजना और इंदिरा आवास योजना के तहत बने लगभग 32 मकान भी शामिल बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती रही और माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

1000 से अधिक जवानों की तैनाती, विरोध के बीच कार्रवाई

प्रशासन ने कार्रवाई से पहले देर रात से ही करीब 1000 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती कर दी थी। सुबह जेसीबी मशीनों के पहुंचते ही ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया और कई लोग बुलडोजर के सामने खड़े हो गए।

इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। विरोध प्रदर्शन के बीच कुछ लोगों द्वारा पथराव की भी घटना सामने आई, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।

घर उजड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश

कार्रवाई के दौरान कई परिवार अपने घरों से सामान निकालते नजर आए। वहीं टूटे मकानों के मलबे के बीच बैठे लोगों की तस्वीरें भी सामने आईं, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाती हैं।

प्रशासन का दावा—पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही

प्रशासन की ओर से कहा गया है कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, नया रायपुर सेक्टर-30 EWS आवास में विस्थापित परिवारों को बसाने के लिए आवंटन की कार्रवाई जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button