Uncategorised

रायगढ़ में दिवाली की शाम शराब विवाद में चाकूबाजी, युवक घायल

Advertisement
Advertisement
Advertisement


रायगढ़ : दिवाली की शाम रायगढ़ में शराब न पिलाने को लेकर दो युवकों ने एक युवक पर हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की और चाकू से उसके छाती व कान के पास वार किए। गंभीर हालत में घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पर्व के दौरान किसी भी तरह के विवाद से बचें और किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तुरंत दें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button