Uncategorised

28 जून को प्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 3.45 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

Advertisement

रायपुर। प्रदेश में 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जन्म से 5 वर्ष तक के 3 लाख 45 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

रायपुर जिले में 1331 पोलियो बूथ तैयार

अभियान के सफल संचालन के लिए रायपुर जिले में कुल 1,331 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे, जहां स्वास्थ्य कर्मियों की टीम बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाएगी।

छूटे बच्चों को घर-घर दी जाएगी खुराक

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभियान के दिन जो बच्चे पोलियो खुराक से वंचित रह जाएंगे, उन्हें अगले दो दिनों तक घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button