छत्तीसगढ़

महासमुंद में कार से 52 किलो चांदी के आभूषण और 3.39 लाख नकद बरामद, पुलिस ने 1.03 करोड़ की संपत्ति की जब्त

Advertisement
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने अवैध और संदिग्ध रूप से बहुमूल्य धातुओं का परिवहन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पलसापाली नाका पर वाहन जांच के दौरान एक कार से 52 किलो 528 ग्राम चांदी के आभूषण, बर्तन, मूर्तियां और चांदी जैसी दिखने वाली 6 सिल्लियां बरामद की गई हैं। इसके अलावा कार से 3 लाख 39 हजार 800 रुपये नकद भी मिले हैं।

90 लाख रुपये आंकी गई चांदी की कीमत

पुलिस के अनुसार, बरामद चांदी की अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये है। परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने चांदी, नकदी और परिवहन में इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर लिया है। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 1 करोड़ 3 लाख 39 हजार 800 रुपये बताई गई है।

चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान मिली सफलता

जिला पुलिस महासमुंद की ओर से अवैध तस्करी, संदिग्ध नकदी और बहुमूल्य धातुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए सीमावर्ती नाकों और चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत 26 नवंबर 2026 को बसना थाना पुलिस की टीम अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पलसापाली नाका पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कार की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण, बर्तन, मूर्तियां, सिल्लियां और नकदी बरामद हुई।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button