Uncategorised
रायपुर पुलिस विभाग में थाना प्रभारियों के तबादले

रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस विभाग में तबादले की कार्यवाही की गई है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में 6 थाना प्रभारियों के नाम शामिल हैं।
🔹 आदेश के अनुसार –
1. अजीत सिंह राजपूत – थाना प्रभारी कोतवाली से हटाकर आर.ए. केंद्र भेजा गया।
2. शिव नारायण सिंह – थाना प्रभारी डीडी नगर से हटाकर कोतवाली का नया थाना प्रभारी नियुक्त।
3. रविन्द्र सिंह – थाना प्रभारी मौदहापारा से हटाकर डीडी नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
4. मुकेश शर्मा – आर.ए. सेंटर से स्थानांतरित कर मौदहापारा थाना प्रभारी नियुक्त।
5. मनीष तिवारी – आर.ए. केंद्र से हटाकर माना थाना प्रभारी बनाया गया।
6. शील आदित्य कुमार सिंह – परिवहन से स्थानांतरित कर पुरानी बस्ती थाना प्रभारी नियुक्त।






