छत्तीसगढ़

चैत्र नवरात्रि में माता की भव्य चुनरी यात्रा, झांकियों ने जीता श्रद्धालुओं का दिल, जय माता दी के नारों की गूंज

Advertisement
चैत्र नवरात्रि की पंचमी तिथि को भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई.इस दौरान पूरा नगर जय माता दी के नारों से गूंज उठा.

धमतरी : चैत्र नवरात्रि की पंचमी तिथि के दिन धमतरी शहर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया. नगर में माता की भव्य चुनरी यात्रा श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक आस्था के साथ भक्तों ने निकाली .

माता के जयकारों से गूंजा नगर

माता की भव्य चुनरी यात्रा वार्डों और मोहल्लों से सुसज्जित झांकियों, माता के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच शुरू हुई. यह यात्रा देर रात तक पूरे उल्लास के साथ चलती रही. यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर माता रानी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की. अलग-अलग वार्डों से निकली आकर्षक झांकियां धार्मिक और सांस्कृतिक संदेशों से सजी हुई थीं, जिनमें देवी स्वरूपों की मनमोहक झलक देखने को मिली.

यात्रा का कई जगह पर हुआ स्वागत

श्रद्धालु चुनरी, नारियल, कलश, श्रृंगार सामग्री और भोग लेकर यात्रा में शामिल हुए. पूरे मार्ग में डीजे, धुमाल, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज के साथ भक्त “जय माता दी” के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ते रहे. जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने यात्रा का स्वागत किया. प्रसाद और पेयजल की व्यवस्था भी की गई. रंग-बिरंगी रोशनी और सजे मार्गों ने पूरे शहर को उत्सवमय बना दिया, जिससे धमतरी शक्ति आराधना के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया.

journey ended at Bilai Mata Temple

चुनरी यात्रा की धूम 

चुनरी यात्रा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक भी है. ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं और सनातन संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है तथा समाज में आपसी भाईचारा और धार्मिक आस्था मजबूत होती है- प्रतीक सोनी, आयोजक समिति

Tableaux captivated peoples hearts

झांकियों ने लोगों का मन मोहा

यात्रा के दौरान श्रद्धालु मार्ग में पड़ने वाले देवी मंदिरों में रुककर पूजा-अर्चना की.इसके बाद माता को चुनरी एवं भोग अर्पित करते हुए आगे बढ़े. सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं पुलिस की टीमें भी तैनात रही, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ.

Devotees drenched in devotion

भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु

journey ended at Bilai Mata Temple

बिलाई माता मंदिर में समाप्त हुई यात्रा 

बिलाई माता मंदिर में यात्रा हुई समाप्त

भव्य चुनरी यात्रा का समापन मां विंध्यवासिनी (बिलाई माता) मंदिर परिसर में हुआ, जहां विधिवत पूजा-अर्चना, आरती और चुनरी अर्पण के साथ भक्तों ने जिले की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की.देर रात तक मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही और पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और शक्ति उपासना से गूंजता रहा.

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button