देश विदेश

उतई थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल में चोरी, टीवी-लैपटॉप सहित 60 हजार का सामान पार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उतई । दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत डुण्डेरा गांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने स्कूल के प्रधान पाठक कक्ष और स्टोर रूम का ताला तोड़कर लगभग 60 हजार रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक और अन्य सामान चुरा लिए।

प्रधान पाठिका उर्वशी शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 29 मई की सुबह जब वह अपने स्टाफ के साथ स्कूल पहुंचीं तो पाया कि स्टोर रूम का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि प्रधान पाठक कक्ष में रखा स्मार्ट टीवी, डेल कंपनी का लैपटॉप, स्टाफ रूम में रखा बजाज कंपनी का इंडक्शन और स्टोर रूम में रखी स्वच्छता सामग्री चोरी हो चुकी है।

संभावना जताई जा रही है कि यह चोरी 28 और 29 मई की रात के बीच किसी समय हुई। चोरी की सूचना मिलते ही प्रधान पाठिका ने उतई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उतई पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर सुराग जुटाने में लगी हुई है। स्कूल परिसर में लगे किसी सीसीटीवी कैमरे की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है, जिससे जांच में कठिनाई आ सकती है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी ने संदिग्ध गतिविधि देखी हो तो जानकारी दें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button