रायगढ़

एटीएम कस्टिडियन के रूप में कार्यरत दो युवक कम्पनी में किये ₹17 लाख की हेराफेरी….।सालभर से रूपये निकाल रहे थे आरोपी,आडिट पर हुई जानकारी, दोनों आरोपी धरमजयगढ़ पुलिस की हिरासत में….।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बटवारे के रकम से जुआ,शराब और बाईक खरीदे ….।।

सिंहघोष/रायगढ़- दिनांक 10.05.2021 को राईटर विजनेश सर्विसेज प्रा.लि. के सहायक प्रबंधक विपिन कुमार सिंह पिता स्व.सुदर्शन सिंह निवासी मोदी नगर रायगढ थाना चक्रधरनगर रायगढ़ द्वारा थाना धरमजयगढ़ में इनके कम्पनी में कार्यरत एटीएम कस्टिडियन रामविलास चौहान तथा रोशन तिगगा द्वारा दो एटीएम में डाले गए रुपए में ₹17,71,000 कम पाए जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। आवेदन पत्र पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 409,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। रिपोर्टकर्ता बताए कि कंपनी के कर्मचारी 01-राम विलास चौहान पिता शंकरराम चौहान उम्र 27 साल निवासी धवीटोली सिंगिबहार थाना तपकरा जिला जशपुर (छ.ग.),02-रोशन तिग्गा पिता फबियानुस तिग्गा उम्र 26 साल निवासी सारसबहार चटकपुर डंण्डाडीह थाना दुलदुला जिला जशपुर दोनों कर्मचारियों को एटीएम कस्टोडियन के रूप में नियुक्त किया गया है। दोनों कस्टोडियन को भारतीय स्टैट बैंक शाखा धरमजयगढ से प्रदान किये गये इंडेट के अनुसार नगदी निकालने तथा एटीएम में लोड करने कि जिम्मेदारी सौपी गई थी जो दिनांक 04/05/2021 को आडिट करने एवं जांच पश्चात नगदी रकम 17,71000/रूपये (सत्रह लाख इक्हत्तर हजार रूपये) का कमी पाया गया। दोनों एटीएम अंतिम बार दिनांक 27/04/221 को विजिट किए गए थे। अपराध विवेचना दरम्यान धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपी रामविलास चौहान बताया कि 2015 से दोनों एटीएम ऑपरेटर का काम कर रहे हैं। दोनों चार एटीएम-धरमजयगढ़ एसबीआई एटीएम, धरमजयगढ़ एक्सिस बैंक एटीएम, पत्थलगांव एचडीएफसी एटीएम और बागबाहर एसबीआई एटीएम में पैसा डालने के लिए राइटर बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर से अधिकृत हैं। रायगढ़ कार्यालय से जितने भी एटीएम में पैसा डालने का काम करते हैं उनका एक WBS रायगढ़ में ग्रुप बना है। किस एटीएम में पैसा डालना है मेल के जरिये जानकारी मिलती थी। मेल से प्राप्त वाउचर के जरिए धर्मजयगढ़ के एसबीआई बैंक से रूपये निकालते और ATM में डाला करते थे। चारों एटीएम का चाबी इनके पास रहता था एटीएम खोलने के लिए इनके ऐप में रिक्वेस्ट भेज कर पासवर्ड प्राप्त करते थे और मशीन खोलकर पहले एटीएम से स्लिप निकाल कर बैलेंस चेक कर कम्पनी से मिले एडमिन कार्ड से बैलेंस चेक और लॉगिन करते थे। पिछले 7 महीने से धर्मजयगढ़ और बागबाहर एसबीआई एटीएम से लॉगिन करके पैसा निकालते थे। दोनों लगभग 17 लाख 71 हजार रुपए निकाले हैं,कब कितना पैसा निकालें याद नहीं है बताया। आरोपी रामविलास चौहान एटीएम से निकाले पैसे जुए में हार जाना तथा इसका साथी रोशन तिग्गा बंटवारे में मिले रकम में से मोटरसाइकिल खरीदना तथा परिवारजनों का इलाज कराना और घूमने खाने-पीने में खर्च करना बताया है दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है । कल दोनों को रिमांड पर भेजा जावेगा

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button